ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; घर में लगी आग, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, फायर ब्रिगेड की देरी पर उठे सवाल….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के टाटीबंद इलाके में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। आमानाका थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में अचानक लगी भीषण आग में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के समय बुजुर्ग घर में अकेले थे, जबकि उनका बेटा मकान में ताला लगाकर कुछ सामान लेने बाहर गया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गए और मदद के लिए चीख-पुकार करने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन घर में ताला लगे होने के कारण वे अंदर प्रवेश नहीं कर सके। सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर पहुंचने पर बुजुर्ग की जान बच सकती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आग लगने की वजह रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...