BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; डॉक्टर के घर से हीरे जड़ित कंगन चोरी! नौकरानी समेत पांच गिरफ्तार…खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना तारबाहर क्षेत्र में एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें घरेलू नौकरानी समेत तीन महिलाओं ने मिलकर डॉक्टर के घर से हीरा जड़ित सोने के कंगन चोरी कर बेचे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी गए कंगन बरामद कर लिए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया डॉ. रिया माखिजा ने 19 मार्च 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह 9 से 12 जनवरी के बीच किसी काम से बाहर गई थीं, तब उनके घर में काम करने वाली हेमा ध्रुव उर्फ खुशी पिता गोवर्धन ध्रुव, निवासी तेलीपारा सरजू बगीचा ने आलमारी के दराज से दो नग हीरा जड़ित सोने के कंगन चोरी कर लिए। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी हेमा ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि चोरी किए गए कंगनों में से एक-एक कंगन उसने करुणा राजपूत और प्रीति राजपूत को गिरवी रखने या बेचने के लिए दिए थे। करुणा राजपूत ने एक कंगन को सदर बाजार स्थित संतोषी ज्वेलर्स में 65,000 रुपये में गिरवी रख दिया, जबकि प्रीति राजपूत ने दूसरा कंगन राजकुमार जैन (मुंगेली) की दुकान में 40,000 रुपये में बेच दिया। पुलिस ने इन दोनों व्यापारियों से भी पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कंगन खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों चोरी किए गए कंगन बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये हैं पकड़े गए आरोपी………

01. हेमा ध्रुव उर्फ खुशी पिता गोवर्धन ध्रुव उम्र 30 वर्ष निवासी तेलीपारा सरजू बगीचा के पास बिलासपुर,

02. करूणा राजपूत पति सीताराम राजपूत उम्र 33 वर्ष निवासी सरजू बगीचा गली नंबर 01 बिलासपुर,

03. प्रीति सिंह राजपूत पति स्व. धीरज सिंह राजपूत उम्र 47 वर्ष निवासी सरजू बगीचा गली नंबर 01 बिलासपुर,

04. मयंक कोटडिया पिता राजकुमार (जैन) कोटडिया उम्र 30 वर्ष निवासी आर्शीवाद कपडा दुकान के पास मेन रोड मुंगेली,

05. विजय कुमार गांधी पिता दर्शन लाल गांधी उम्र 65 वर्ष निवासी दयालबंद बैंक आफ इंडिया के बाजू में बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...