ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एकतरफा प्यार बना कत्ल की वजह, बार-बार फोन करती थी युवती, परेशान होकर युवक ने गला रेतकर कर दी हत्या……

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एकतरफा प्रेम के चलते 23 साल की युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके की है। मृतका की पहचान रानू साहू (23) के रूप में हुई है। रानू अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसके पिता रामकुमार साहू रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल जोगी (26) पेशे से ट्रक ड्राइवर है और बांधाखार का रहने वाला है। रानू और राहुल एक-दूसरे को पहले से जानते थे। बताया जा रहा है कि रानू राहुल से एकतरफा प्यार करती थी और लगातार उसे फोन कर अपने प्रेम का इजहार करती थी। राहुल ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद रानू उसे बार-बार फोन कर रही थी, जिससे राहुल परेशान था। 16 जनवरी की शाम रानू और राहुल के बीच फोन पर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल गुस्से में धारदार हथियार लेकर रानू के घर पहुंच गया। उस वक्त रानू घर में अकेली थी, उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। आरोपी ने घर में घुसकर रानू पर हमला किया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रानू को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होकर हरदीबाजार–दीपका रोड पर खड़ी अपनी ट्रक के पास चला गया और वहीं सो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से आरोपी को उसी जगह से गिरफ्तार कर लिया। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...