ChhattisgarhRaftaar News Cg

मूवी टिकट, फल-चावल और वाई-फाई रिचार्ज की मांग, निजी काम नहीं किए तो हटा दूंगा, दुर्ग निगम कमिश्नर पर गंभीर आरोप, हाईकोर्ट सख्त…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर सुमित अग्रवाल का एक मामला इन दिनों हाईकोर्ट में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर निगम के एक कर्मचारी ने कमिश्नर पर निजी काम करवाने और मांगें पूरी न होने पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दुर्ग नगर निगम में असिस्टेंट ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ भूपेंद्र गोइर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि कमिश्नर ने उनसे निजी उपयोग के लिए कई चीजें मंगवाने का दबाव बनाया। इनमें मूवी धुरंधर की कॉर्नर सीट के टिकट, 5 किलो सेब, लाल अंगूर, संतरा, 10 किलो जवा फूल चावल, गैस सिलेंडर, बंगले का वाई-फाई रिचार्ज और एसी जैसी मांगें शामिल थीं। कर्मचारी का आरोप है कि जब वह इन मांगों को पूरा नहीं कर सका, तो उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई। पहले उसे कारण बताओ नोटिस दिया गया, फिर निलंबित कर दिया गया और अंततः बर्खास्त करने की तैयारी कर ली गई। पीड़ित कर्मचारी ने अपने वकील संदीप दुबे और मानस वाजपेयी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका के साथ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी पेश किए गए, जिनमें कथित तौर पर कमिश्नर की निजी फरमाइशें दर्ज हैं।

कर्मचारी ने बताया कि उसकी नियुक्ति वर्ष 2014 में चपरासी के पद पर हुई थी और 2019 में प्रमोशन देकर सहायक ग्रेड-3 बनाया गया। उस पर कुछ नियुक्तियों और पदोन्नतियों में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए, जबकि वह केवल फाइल पुट-अप करने वाला क्लर्क था और अंतिम निर्णय उच्च अधिकारियों द्वारा लिया गया था। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने पाया कि जांच अधिकारी ने आरोप साबित करने के लिए किसी भी गवाह से पूछताछ नहीं की, इसके बावजूद कर्मचारी को दंडित करने की सिफारिश कर दी गई। हाईकोर्ट ने इस आधार पर कर्मचारी के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने नगर निगम कमिश्नर सहित राज्य शासन को नोटिस जारी करते हुए तीन सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...