ChhattisgarhRaftaar News Cg

शादी से पहले गर्भवती हुई युवती, समाज के डर ने छीन ली जान, गर्भपात की दवा खाने से युवती की दर्दनाक मौत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सरगुजा जिले के धौरपुर इलाके से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक युवती की गर्भपात की दवा खाने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय हो चुकी थी और वह अपने मंगेतर के संपर्क में थी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थी। जानकारी के अनुसार सामाजिक और पारिवारिक दबाव के डर से युवती ने बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भपात की दवा का सेवन कर लिया। दवा खाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पेट दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव की शिकायत के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गर्भपात की दवा कहां से ली गई थी और इसमें मंगेतर या किसी अन्य व्यक्ति की क्या भूमिका रही। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...