ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला संदिग्ध शव, पुलिस जुटी जांच में……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को बुजुर्ग रोज़ की तरह मवेशी निकालने घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने जब उनकी तलाश शुरू की तो रात करीब 8 बजे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल में उनका शव संदिग्ध हालत में मिला। शव पर चोट के निशान होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस नृशंस हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग सहमे हुए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन; बिलासपुर में 5,873 अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटें... बिलासपुर; बाल सुधार गृह चौकीदार हत्याकांड बिलासपुर; दूसरे आरोपी की पटना से गिरफ्तारी..8वें दिन भी प्... बिलासपुर; बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस छापा; 9 जुआरी गिरफ्तार..20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त! रतनपुर NH पर पौधारोपण करा रही महिला सुपरवाइजर को ट्रेलर ने 20 मीटर तक घसीटा, चालक गिरफ्तार..लापरवाही... सीपत; घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला 21 वर्षीय युवक..पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी! केंद्रीय जेल बिलासपुर में फिर कैदी की मौत; एक महीने में चौथी घटना, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे ... बिलासपुर के नोबल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; ऑपरेशन के अगले ही दिन मरीज की मौत, परिजनों ने मचाया हं... रतनपुर में फिर खून से लाल हुई रात; घर की छत पर युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार..ईंट और हं... बिलासपुर; बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर पार कर पलटा, सड़क सफाईकर्मी महिला की मौत...मेंटेनेंस कार्य में लापरव... बिलासपुर; विधानसभा से लौटते ही मैदान में उतरे विधायक सुशांत शुक्ला: जलभराव वाले क्षेत्रों का किया दौ...