ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, RSS नेता की मौत, कई लोग घायल……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बस्तर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। शुक्रवार को जगदलपुर–चित्रकोट मुख्य मार्ग पर टाकरागुड़ा के पास एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके हिस्से सड़क पर बिखर गए। इस दुर्घटना में आरएसएस बस्तर संभाग के विभाग संघचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बड़ांजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं टाटा मैजिक में बैठे दो यात्रियों को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा मैजिक की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे बाइक से जा टकराया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस टाटा मैजिक चालक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....