BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; चाइनीज मांझे पर सख्ती, जिलेभर में पुलिस का विशेष जांच अभियान…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चाइनीज मांझे की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। संभावित हादसों को रोकने के उद्देश्य से जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पतंग, धागा और संबंधित सामग्री बेचने वाली दुकानों सहित अन्य संदिग्ध विक्रय स्थलों की नियमित और गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह बेहद जानलेवा साबित हो सकता है। इसके कारण दुपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और पक्षियों के गंभीर रूप से घायल होने या मौत तक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे न तो चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करें और न ही इसकी खरीद-बिक्री में शामिल हों। यदि कहीं भी इसकी अवैध बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जनहानि से बचा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...