Raftaar News Cg

BILASPUR SEEPAT: बंद कमरे में मिली युवक की लाश, 3 दिन पुराना, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को हुआ संदेह, सीपत पुलिस कर रही मामले की जांच…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराज होटल के बाजू गली के मकान में एक युवक की लाश मिली है, जिसे 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। सीपत पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेमन में रहने वाला विवेक पटेल पिता पुन्नी लाल पटेल उम्र 25 वर्ष सीपत के शिवराज होटल के बाजू गली के एक मकान में किराए में रहता था, जो एनटीपीसी सीपत प्लांट में काम करता था। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से विवेक जिस मकान में रहता था, वह मकान अंदर से बंद था। रविवार की दोपहर वहां से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी लगी। इस घटना की जानकारी सीपत पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच शव का पंचनामा कर मामले की जांच में जुट गई है।

प्रथम दृष्टिया शराब के नशे में मौत होने का अंदेशा: –

सीपत पुलिस घटनास्थल पहुँच देखी, तो मृतक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं है, इससे पुलिस बता रही है, कि मौत अधिक गर्मी या शराब सेवन के वजह से हुई होगी। वही यह बात जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....