ChhattisgarhRaftaar News Cg

अज्ञात व्यक्ति ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के  एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दूरपा और मुड़पार गांव के बीच स्थित मुक्तिधाम के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ पर लाइलोन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब स्थानीय लोगों की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। लोगों ने तत्काल शिवरीनारायण पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मृतक किस गांव या जिले का निवासी था। आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...