BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दिव्यांग कर्मचारी का दर्द, कलेक्टर कार्यालय के बाहर फुटपाथ बना ठिकाना…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जनसंपर्क विभाग में पदस्थ दिव्यांग सरकारी कर्मचारी भानु प्रताप खेस इन दिनों इलाज और रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए जूझते हुए कलेक्टर कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर जीवन गुजारने को मजबूर हैं। न्यू कंपोजिट बिल्डिंग के पास रह रहे भानु प्रताप खेस ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका साफ कहना है कि यदि इस अवधि में उनका लंबित वेतन जारी नहीं किया गया, तो वे कलेक्टर कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू करेंगे। पीड़ित कर्मचारी के अनुसार, उन्हें पिछले 28 महीनों से वेतन नहीं मिला है। एक सड़क दुर्घटना में एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद विभाग ने न तो उनकी आर्थिक मदद की और न ही कोई वैकल्पिक कार्य सौंपा। इतना ही नहीं, उनके द्वारा लगाए गए वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) आवेदन पर भी अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। इलाज के लिए पैसे नहीं, बैंक का कर्ज सिर पर और खाने तक की समस्या—ऐसी स्थिति में एक सरकारी कर्मचारी का सड़क पर रात गुजारना व्यवस्था की बेरुखी को उजागर करता है। भानु प्रताप खेस ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते इस गंभीर स्थिति को समझेगा और समाधान निकालेगा, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार जागेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...