BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: सकरी, पचपेड़ी समेत कई क्षेत्रों में जांच, 2 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच कर कुल 5 वाहनों को जब्त किया। खनिज अमले ने सकरी, गनियारी, तुरकाडीह, कोनी, मस्तूरी, पचपेड़ी, जोंधरा, गोपालपुर, कुकुरदिकला, भिलोनी और मानिकचौरी क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान सकरी क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन करते एक हाइवा वाहन को पकड़ा गया। इसी तरह पचपेड़ी क्षेत्र में ईंट-मिट्टी का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, जबकि गोपालपुर, जोंधरा और मानिकचौरी क्षेत्रों से रेत का अवैध परिवहन करते तीन अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। जब्त किए गए सभी 5 वाहनों को पुलिस थाना सकरी और पचपेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!