ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मड़ई मेले में खूनी टकराव, गाड़ी साइड लगाने के विवाद ने ली युवक की जान, चार गंभीर घायल……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के अभनपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मड़ई मेला परिसर में मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक विवाद गाड़ी को साइड में लगाने को लेकर शुरू हुआ था। इनोवा कार में सवार चार लोगों और बाइक पर सवार तीन युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने इनोवा सवारों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले से बौखलाए कार सवारों ने बाइक सवार युवकों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अभनपुर निवासी कैलाश के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल अभनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी और संदिग्धों से पूछताछ तेज कर दी है। अभनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद मड़ई मेला क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। स्थिति पर नजर रखते हुए मेला क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...