ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोपी जीजा गिरफ्तार..हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ले जाकर बनाया पत्नी, POCSO में कार्रवाई!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चौकी दोकड़ा क्षेत्र से सामने आए एक जघन्य और संवेदनशील अपराध में जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीजा रोहित कुमार सिदार को गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराध में सहयोग करने वाले सहआरोपी ओमप्रकाश सिदार को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी दोकड़ा क्षेत्र के एक ग्राम निवासी प्रार्थी ने 14 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्ष 10 माह की नाबालिग पुत्री, जो कक्षा 11वीं की छात्रा है, 13 दिसंबर 2025 को अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटी। स्कूल और रिश्तेदारों में तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तब अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान 05 जनवरी 2026 को नाबालिग पीड़िता स्वयं परिजनों के साथ चौकी पहुंची। महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से न्यायालय में दर्ज कथन में पीड़िता ने बताया कि उसका जीजा रोहित कुमार सिदार, अपने साथी ओमप्रकाश सिदार के साथ मोटरसाइकिल से उसे बहाने से कोरबा ले गया। इसके बाद ट्रेन से जालंधर होते हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ले जाकर उसे पत्नी बताकर रखा गया। पीड़िता के अनुसार आरोपी रोहित कुमार सिदार वहां राजमिस्त्री का काम करता था और उसने शादी का झांसा देकर 5-6 दिनों तक दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध में धारा 137(2), 96, 64(1) BNS एवं POCSO एक्ट की धारा 6 जोड़ते हुए विवेचना तेज की। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चौकी दोकड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी की। मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी रोहित कुमार सिदार को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। सहआरोपी ओमप्रकाश सिदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को 13 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...