ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; किराना दुकान में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग..खिड़की से जलती लकड़ी फेंकी, पुलिस जुटी जांच में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सीपत क्षेत्र के ग्राम गुड़ी, लिमहाई पारा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा किराना दुकान में जानबूझकर आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में दुकान में रखा 25 से 30 हजार रुपये मूल्य का जनरल सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुड़ी निवासी अजय साहू, देव कुमार बिंझवार के किराये के मकान में किराना दुकान संचालित करता है। अजय साहू ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी सोमवार की रात करीब 8.30 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। इसके बाद रात करीब 12.30 बजे मकान मालिक देव कुमार बिंझवार ने फोन कर सूचना दी कि दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही अजय साहू तत्काल दुकान पहुंचा, जहां आग लगी हुई थी। अजय साहू और मकान मालिक ने मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखे तेल पाउच, साबुन, आटा, गुटखा पाउच, शक्कर, बिस्किट सहित अन्य जनरल सामान जलकर राख हो चुका था। केवल कुछ डिब्बों में रखा चॉकलेट, लड्डू और करीब 12 नग तेल पाउच ही बच पाए। प्रार्थी के अनुसार दुकान के बाहर कोई अज्ञात व्यक्ति आग जलाकर ताप रहा था, उसी आग से लकड़ी में पन्नी लपेटकर जानबूझकर दुकान की खिड़की के रास्ते अंदर फेंकी गई, जिससे आग भड़क उठी और भारी नुकसान हुआ। घटना को साजिशन आगजनी माना जा रहा है। थाना सीपत पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 326 (छ) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...