BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! प्रभारी सचिव ने ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयास की सराहना की…मिशन 90 प्रोजेक्ट को बताया मील का पत्थर, जल्द ही शहर के स्ट्रीट लाइटों की होगी एप से निगरानी, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह के साथ कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का मुआयना कर सेंटर और आईटीएमएस की पूरी कार्यप्रणाली व संचालन को देखा। इस दौरान अपर मुख्य सचिव पिंगुआ ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगे स्क्रीन के ज़रिए पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। एसीएस मनोज पिंगुआ ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को बेहतर उपयोगी बताते हुए कार्यप्रणाली की सराहना की, उन्होंने कहा की यह सेंटर स्मार्ट बनते शहर और प्रशासन की पहचान है।

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में संचालन की पूरी प्रक्रिया को नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने विस्तार से बताया। इस दौरान प्रभारी सचिव पिंगुआ को अब तक ट्रैफिक नियम तोड़े जाने पर चालान और ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए सेंटर के उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान पिंगुआ ने चौक में लगे विशेष प्रकार के कैमरों को मूवमेंट कराने को कहा, जिस पर विशेषज्ञों ने कैमरों को चारों तरफ घुमाकर दिखाया। प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने आपातकालीन स्थिति और बड़ अवसरों पर इस व्यवस्था का और भी बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव पिंगुआ ने आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत बिलासपुर जिले में शिक्षा का स्तर सुधारने संचालित “मिशन 90” प्रोजेक्ट की भी सराहना की। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की माॅनिटरिंग को भी उहोंने देखा। शुक्रवार को निरीक्षण में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल,एसडीएम पीयूष तिवारी,जीएम आईटी वाय.श्रीनिवास और स्मार्ट सिटी की टीम उपस्थित रही।

मिशन 90 है अभिनव पहल……

जिले में शिक्षा और परिणाम का स्तर सुधारने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा किए जा रहे प्रयास के तहत “मिशन 90” शुरू किया गया है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत टीम द्वारा एक एप तैयार किया गया है,जिसका नाम “मिशन 90” रखा गया है। इस एप में जिले के सभी स्कूल, शिक्षक और छात्रों का डाटा अपलोड किया गया है, जिसके ज़रिए शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति का विश्लेषण किया जा रहा। इसके अलावा सालभर में स्कूलों में होने वाली गतिविधियों को भी इसमें शामिल किया गया है। स्कूलों में होने वाले यूनिट टेस्ट, तिमाही, छमाही, प्री बोर्ड और अंतिम परीक्षा के परिणाम इसमें फीड किए जाएंगे, जिसके बाद विश्लेषण के आधार पर कमजोर और बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल, शिक्षक और छात्रों का डाटा उपलब्ध होने पर बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस सत्र से प्रारंभ किए गए इस एप में यूनिट टेस्ट के परिणाम फीड किए गए है। एसीएस मनोज कुमार पिंगुआ ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए आने वाले समय के लिए इसे मील का पत्थर बताया।

स्ट्रीट लाइट की भी शुरू होगी माॅनिटरिंग…….

एमडी अमित कुमार ने एसीएस मनोज कुमार पिंगुआ को जानकारी देते हुए बताया की आने वाले समय में इस कमांड सेंटर से हम शहर के सभी स्ट्रीट लाइटों की माॅनिटरिंग करेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में स्ट्रीट लाइट खराब या बंद होने पर रात में माॅनिटरिंग करने निकली कर्मचारियों की टीम नोट करती है फिर सुबह दूसरी टीम उसे ठीक करती है। एप के जरिए मॉनिटरिंग करने से उसमें फीड डाटा के आधार पर खराब लाइट में मार्क कर दिया जाएगा,जिससे दूसरी टीम उसे तुरंत देख सकेगी। इससे सुधार की प्रक्रिया बेहतर होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!