CrimeRaftaar News Cg

तेलीपारा में एक ही रात दो दुकानों में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तेलीपारा मेन रोड पर बीती रात चोरों ने लगातार दो दुकानों को निशाना बना लिया, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह वही सड़क है जो दिनभर सबसे व्यस्त रहती है, लेकिन रात में पुलिस की गश्त पर अब व्यापारी और स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं।पहली चोरी की वारदात गणेश इंटरप्राइजेज में हुई, जहां CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध चोर कैद हुए हैं। बताया गया है कि चोर पास के होर्डिंग से रस्सी के सहारे ऊपर चढ़े और खुले छत के दरवाजे से दुकान के अंदर पहुंचे। गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान में आराम से पानी पिया और इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया, जो सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। इसके बाद चोरों ने बगल की मालिक राम एंड संस मेडिकल एजेंसी को निशाना बनाया। दुकान के तीन ताले टूटे मिले। चोर वहां से 24,500 रुपये नकद, 5000 रुपये के सिक्के, भगवान के चांदी के सिक्के, और कुछ महंगी दवाइयां भी लेकर फरार हो गए।एक ही रात दो दुकानों में चोरी की इन घटनाओं ने व्यापारियों में दहशत फैला दी है। उन्होंने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई है और मांग की है कि रात्रिकालीन गश्त को और प्रभावी बनाया जाए। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...