BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल..सिटी ब्लॉक-1 की कमान संतोष गर्ग को, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बिलासपुर जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस फेरबदल को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। जारी आदेश के मुताबिक बिलासपुर सिटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-1 की अहम जिम्मेदारी संतोष गर्ग को सौंपी गई है। संतोष गर्ग शहर कांग्रेस कमेटी में पूर्व महामंत्री रह चुके हैं और संगठनात्मक अनुभव के चलते उनकी वापसी को शहर कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय बाद उन्हें सक्रिय जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। सिटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-2 का अध्यक्ष तजम्मुल हक को बनाया गया है। उन्हें पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय का समर्थक माना जाता है। तजम्मुल हक इससे पहले ब्लॉक क्रमांक-2 में पूर्व अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के कार्यकाल के दौरान जोन अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वे दो बार पार्षद और एमआईसी सदस्य भी रह चुके हैं, जिससे उनका अनुभव संगठन के लिए उपयोगी माना जा रहा है। सरकंडा क्षेत्र से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-3 की कमान हितेश देवांगन को सौंपी गई है। पार्षद चुनाव हारने के बावजूद पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। बताया जा रहा है कि वार्ड में उनकी मजबूत पकड़ और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी का समर्थन उनके चयन की प्रमुख वजह रहा। वहीं रेलवे जोन से ब्लॉक क्रमांक-4 के अध्यक्ष के रूप में साकेत मिश्रा को नियुक्त किया गया है। वे संगठन के लिए नया चेहरा हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े रहने के कारण नेतृत्व ने उन्हें अवसर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव किए हैं। बिलासपुर ग्रामीण अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक से गीतांजलि कौशिक को अध्यक्ष बनाया गया है। वे पूर्व विधायक सियाराम कौशिक की बहू हैं और कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं। मस्तुरी ब्लॉक से भोलाराम साहू को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोटा ब्लॉक की कमान अरुण त्रिवेदी को दी गई है, जबकि तखतपुर ब्लॉक से अभ्युदय तिवारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी राजेंद्र धीवर को मिली है। बेलगहना ब्लॉक से अश्विनी कुमार उद्देश्य को अध्यक्ष बनाया गया है और रतनपुर ब्लॉक से प्रबंभजन बैसवाड़े को कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। नगर कांग्रेस कमेटियों में भी बदलाव किया गया है। तिफरा नगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी लक्ष्मीनाथ साहू को दी गई है। रतनपुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सुभाष अग्रवाल की नियुक्ति की गई है। तखतपुर नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार निर्मलकर को बनाया गया है, जबकि सकरी नगर कांग्रेस कमेटी की कमान अमित साहू को सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को धार देने की कोशिश की है। खासतौर पर सिटी ब्लॉक-1 से संतोष गर्ग की नियुक्ति को शहर कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...