BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी; प्रेमिका ने प्रेमी के घर फांसी के फंदे पर लटककर दी जान..प्रेमी गिरफ्तार, शादी से इनकार के बाद उठाया कदम, आरोपी पर शारीरिक शोषण का आरोप!

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) मल्हार क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 की सुबह 7 बजे के बीच युवती ने ग्राम धनगवां स्थित आरोपी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी राजू लहरिया (33 वर्ष) निवासी ग्राम धनगवां द्वारा मृतिका के साथ पिछले तीन वर्षों से शारीरिक शोषण किया जा रहा था। बताया गया कि जब युवती ने विवाह का प्रस्ताव रखा तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने आरोपी के निवास स्थान पर ही उसके कमरे में रोशनदान से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी का वह मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिससे वह मृतिका से बातचीत करता था। पुलिस ने आरोपी राजू लहरिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...