ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मंडई मेले में चाकूबाजी, युवक की मौत से गांव में मातम…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पिपलाकछार में आयोजित मंडई मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। खुशियों और उत्सव के माहौल के बीच अचानक हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक युवक की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम मंडई मेले में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। कहासुनी कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने ग्राम पिपलाकछार निवासी मोरध्वज पटेल (26 वर्ष), पिता समयलाल पटेल, पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि युवक के पेट में कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल बन गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...