ChhattisgarhRaftaar News Cg

10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल लेन-देन को लेकर मां से हुआ था विवाद…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने परीक्षा देकर घर लौटने के बाद आत्महत्या कर ली। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृत छात्रा स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ती थी। वह परीक्षा देने के बाद घर पहुंची थी। इसी दौरान उसने मोबाइल के जरिए कुछ पैसों का लेन-देन किया। इस बात को लेकर उसकी मां ने उससे पूछताछ की और समझाइश देते हुए फटकार लगाई। मां की डांट से नाराज छात्रा अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि मोबाइल से पैसे ट्रांसफर को लेकर परिजनों और छात्रा के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!