BilaspurChhattisgarhCrimeHealthMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत; खारुन नदी किनारे अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी…वृंदावन मंदिर जाने निकला था 72 वर्षीय बुजुर्ग, नदी में मिला शव!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंधी में रविवार दोपहर खारुन नदी के तट पर अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम मोहरा निवासी 72 वर्षीय रामरतन साहू पिता चोखाराम साहू के रूप में हुई है, जो शुक्रवार को घर से वृंदावन मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। गौरतलब है कि यह खारुन नदी रतनपुर के खूंटाघाट से निकलकर बिलासपुर की अरपा नदी में जाकर मिलती है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि अधेड़ ग्राम मोहरा की ओर से ही बहाकर आया होगा। मौके पर पहुंचे सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे ग्राम पंधी के कुछ ग्रामीणों ने नदी किनारे शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करवाई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...