ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, NH-30 पर पलटी क्रूजर, दो की मौत, कई यात्री गंभीर…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर जानलेवा साबित हुए हैं। इस बार कांकेर जिले से एक दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार का कहर दो जिंदगियों को लील गया और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-30 पर कुलगांव के पास एक क्रूजर वाहन तेज गति में चल रही थी। अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और क्रूजर सड़क पर पलट गई। पलटते ही वाहन में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...