ChhattisgarhRaftaar News Cg

तड़के भीषण सड़क हादसा, कार पुल से गिरी, आग लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरहदी इलाके मदनपुर में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। सुबह करीब 4 बजे बांगो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे वाहन में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान गोपाल चंद्र डे (42 वर्ष), पिता मानिक चंद्र डे और अरुण सेन (36 वर्ष), पिता बनारसी लाल सेन के रूप में हुई है। दोनों बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द के रहने वाले थे। हादसे के वक्त वे कार क्रमांक CG 10 BF 1673 में सवार थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बिलासपुर से विश्रामपुर स्थित तातापानी महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मदनपुर के पास यह भीषण हादसा हो गया। फिलहाल मोरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!