BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पंच प्रतिनिधि से मारपीट, संत गुरु घासीदास पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का गांव….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लाल खदान क्षेत्र में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत महमंद के वार्ड क्रमांक-6 संत नगर में पंच प्रतिनिधि रामा टंडन के साथ मारपीट की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी की शाम रामा टंडन जानकी मेडिकल स्टोर दवा लेने पहुंचे थे, तभी सरोज यादव और उसके साथी सोनू यादव ने बिना वजह गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने जाति सूचक और अश्लील गालियां दीं तथा रामा टंडन और माधव साहू को गोली मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान रामा टंडन की बॉस से पिटाई कर दी गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी गांव में चल रही अपराध और नशा मुक्ति मुहिम से नाराज हैं। आरोपियों ने गुरु घासीदास जयंती को लेकर लगाए गए बैनर-पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए संत गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों के अनुसार सरोज यादव और उसके साथी के खिलाफ पहले से भी मारपीट और धमकी के कई मामले तोरवा थाने में दर्ज हैं। घटना की शिकायत पर पुलिस ने सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया है, लेकिन एट्रोसिटी एक्ट नहीं लगाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। इसको लेकर सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण तोरवा थाने पहुंचे और आरोपियों पर एट्रोसिटी एक्ट लगाने, उन्हें गुंडा सूची में शामिल करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...