ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फिल्मी अंदाज़ में सट्टेबाज की गिरफ्तारी: पुलिस पर छोड़े चार पालतू कुत्ते, लेकिन नहीं चली आरोपी की चाल, डॉग रेस्क्यू टीम की मदद से काबू किए गए आक्रामक कुत्ते, सट्टा पर्ची और बड़ी रकम जब्त……

बस्तर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के जगदलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सट्टेबाज को पकड़ने गई पुलिस टीम को फिल्मी अंदाज़ में चुनौती का सामना करना पड़ा। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने चार पालतू और आक्रामक कुत्तों को पुलिस टीम पर छोड़ दिया। लेकिन पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए डॉग रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना जवाहर नगर वार्ड की है, जहां सट्टेबाजी में लिप्त प्रेम सिंह परिहार (पिता बालम सिंह परिहार, उम्र 59 वर्ष) के खिलाफ कार्रवाई करने पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर पहुंची थी। टीम ने आरोपी को दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालते हुए अपने खतरनाक कुत्तों को छोड़ दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्ट्रे सेफ फाउंडेशन की डॉग वेलफेयर-रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। टीम के सदस्यों श्रीनिवास वर्मा, लुफ्तेश जगत और अभिषेक अवस्थी ने सभी कुत्तों को सुरक्षित तरीके से काबू में किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मौके से 30 नग सट्टा पर्ची, ₹1,36,000 नकद और एक पुराना इस्तेमाली पेन जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में अदालत में पेश किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...