BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; घटिया खाने से नाराज छात्र, VC निवास का किया घेराव…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। अंबेडकर हॉस्टल के छात्रों ने मेस में खराब और ठंडा खाना मिलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात कुलपति निवास का घेराव किया। छात्रों का कहना है कि उनसे हर महीने 3370 रुपये मेस फीस ली जा रही है, लेकिन इसके बावजूद खाने की गुणवत्ता बहुत खराब है। कई बार भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत की जा चुकी है। मंगलवार को भी मेस में खराब खाना परोसा गया, जिससे छात्र नाराज हो गए। छात्रों ने जब वार्डन से शिकायत की तो उनके जवाब से आक्रोश और बढ़ गया। इसके बाद कड़ाके की ठंड में छात्र कुलपति बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से शिकायत करने के बाद भी मेस की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। उन्होंने मेस ठेका बदलने की मांग की है। सूचना पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भोजन की जांच कराई और ठेकेदार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र शांत हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...