ChhattisgarhRaftaar News Cg
तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, बाइक हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम दनिया में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण एक युवक की जान चली गई। मंडाई देखकर ससुराल से लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। मृतक की पहचान भरत कुमार निषाद, निवासी भाठापारा, ग्राम पिटौरा के रूप में हुई है। वह दो साथियों के साथ बाइक से लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान भरत की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
