ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो सगे भाइयों की मौत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कांकेर जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पखांजूर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, पीव्ही-09 सत्यानंदनगर निवासी सूरज सरकार (27) अपने छोटे भाई राज सरकार के साथ बाइक से पखांजूर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कुमुद मंडल के खेत के पास (पीव्ही-31) पहुंचे, तभी सामने से रॉन्ग साइड पर आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पखांजूर ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर राज सरकार को धमतरी और सूरज सरकार को रायपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से बाइक चला रहा युवक ग्राम हरनगढ़ निवासी संजीत दुग्गा था, जो इस दुर्घटना में खुद भी घायल हो गया। मृतकों के चाचा निमाई सरकार की शिकायत पर पखांजूर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...