ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग लड़की पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी युवक ने पिया जहर, दोनों अस्पताल में भर्ती…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। भटगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। वारदात के तुरंत बाद युवक ने खुद भी जहर पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहा था और इस दौरान वह हाथ में चाकू लहराता भी देखा गया। हमले से नाबालिग लड़की बुरी तरह घायल हो गई है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता और आरोपी दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....