ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फॉरेस्ट रेस्ट हाउस बना रंगमहल, वीडियो सामने आते ही दो अधिकारी निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकारी परिसरों में अश्लील कार्यक्रमों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा डांस का विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब सूरजपुर जिले के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस से जुड़ा एक और अश्लील डांस वीडियो सामने आ गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह वीडियो सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक स्थित कुमेली फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का बताया जा रहा है, जो 1 से 2 साल पुराना है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेस्ट हाउस के भीतर डांसर्स अश्लील डांस कर रही हैं, वहीं मौजूद लोग उन पर खुलेआम पैसे लुटा रहे हैं और शराब के जाम छलकाए जा रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारी भी नजर आ रहे हैं। मामला सामने आते ही सरगुजा के CCF दिलराज प्रभाकर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और फॉरेस्टर शैलेश टीना लकड़ा को निलंबित कर दिया है। वहीं, उस समय के रेंजर रहे आरसी प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरसी प्रजापति प्रमोशन के बाद वर्तमान में एसडीओ के पद पर पदस्थ हैं। प्रारंभिक जांच के बाद सूरजपुर डीएफओ दुलेश्वर साहू ने सूरजपुर एसपी को पत्र लिखकर वीडियो में दिखाई दे रहे सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में जल्द ही आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; एसईसीएल की 5 खदानों को मिला 5-स्टार दर्जा: उत्कृष्ट खनन के लिए राष्ट्रीय सम्मान..कोयला मंत... सीपत; हाई स्कूल में छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, अब सपनों को मिलेगी रफ्तार.निःशुल्क साइकिल वितरण... असंगठित श्रमिकों के लिए नई योजनाओं का ऐलान: ई-रिक्शा अनुदान बढ़कर 1 लाख; गिग वर्कर्स, चरवाहों और मेध... बिलासपुर में 100 रुपये के 4 पजामों को लौटाने पर हुआ बवाल..पैसे वापस नहीं मिलने से भड़की महिला, पति क... बिलासपुर; फर्जी डॉक्टर मामले में अपोलो प्रबंधन को पुलिस की क्लीन चिट..सीबीआई जांच की मांग तेज, पूर्व... बिलासपुर; बेलतरा के ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंधमारी का खुलासा; पुलिस ने 5 शातिर चोर दबोचे..सीसीटी... बिलासपुर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन बनी काल; निर्माणाधीन मकान में पुट्टी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत..... बिलासपुर; पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर होगा बड़ा मंथन; 12 जुलाई को बिलासपुर आएंगे इमरान प्रतापगढ़... बिलासपुर; संपत्ति की लालच में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला..धमकी देकर की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार... बिलासपुर में बिजली कटौती से फूटा गुस्सा; सकरी रहा बंद, व्यापारियों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव.....