BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में कोयला कारोबार के नाम पर 68 लाख की ठगी, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में कोयले के व्यापार में ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच देकर 68 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामला अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत दर्ज किया गया है। पीड़ित अरविंद सिंह पवार, निवासी उज्जैन (मध्यप्रदेश), बायो फ्यूल और ब्रिकेट्स का कारोबार करते हैं। उन्होंने 11 जनवरी 2026 को सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार मार्च 2025 में उनकी मुलाकात बिलासपुर के एक होटल में अतीक उर रहमान उर्फ राजा खान से हुई थी, जिसने कोयले के व्यापार में निवेश कर कम समय में मुनाफा कमाने का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने बाद में सोनम कश्यप और नहरू साहू से परिचय कराया। सोनम ने खुद को “सुपर कोल ट्रेडिंग” और नहरू ने “एस.एस. कोल ट्रेडिंग” का संचालक बताया। तीनों ने कोयला खरीद-फरोख्त पर प्रति टन 200 से 500 रुपये तक मुनाफा पांच दिनों में देने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर अरविंद पवार ने अलग-अलग तारीखों में बैंक खातों और नकद के जरिए कुल 1 करोड़ 13 लाख 10 हजार रुपये निवेश कर दिए। शुरुआत में आरोपियों ने करीब 61 लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन बाकी 67 लाख 97 हजार 374 रुपये वापस नहीं किए। लगातार मांग के बावजूद आरोपी टालमटोल करते रहे और अंत में पैसा देने से इनकार कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने ठगी की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद नहरू साहू, अतीक उर रहमान उर्फ राजा खान और सोनम कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...