ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

एनटीपीसी सीपत का बड़ा सहयोग: सिम्स अस्पताल को 2.92 करोड़ की चिकित्सा सुविधा, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत ने अपनी सीएसआर मद से सिम्स अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए 2.92 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। इस संबंध में जिला प्रशासन और एनटीपीसी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। जिला कलेक्टर अवनीश शरण की उपस्थिति में जिलाधीश कक्ष में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, सीएमएचओ एनटीपीसी डॉ. सामंत और एनटीपीसी सीपत के अधिकारियों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, एनटीपीसी सीपत के अधिकारी श्री सत्यकाम और परियोजना प्रमुख व्ही.के. पांडेय भी उपस्थित थे। कलेक्टर अवनीश शरण ने पूर्व निरीक्षण के दौरान सिम्स अस्पताल में उपकरणों की कमी को गंभीरता से लिया था और एनटीपीसी सीपत से सीएसआर मद से सहयोग देने के निर्देश दिए थे। इसके तहत 2.92 करोड़ रुपये की राशि से आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीदी जल्द की जाएगी और विभिन्न विभागों में उपलब्ध कराई जाएगी। सिम्स अस्पताल बिलासपुर संभाग के अलावा पूरे छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र है। नए उपकरणों के आने से न केवल मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि एमडी और एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के लिए भी यह चिकित्सा अध्ययन में सहायक साबित होगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि इस सहयोग से दूरस्थ अंचलों के गरीब मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। वहीं, एनटीपीसी सीपत ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में भी मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए वह इसी तरह सहयोग करता रहेगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...