ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बीयर बार में हमला, 23 दिन तक मौत से लड़ती रही युवती, इलाज के दौरान तोड़ा दम……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आजाद चौक इलाके के एक बीयर बार में 21 दिसंबर को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती करीब 23 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही, लेकिन 12 जनवरी 2026 को उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान वेदिका सागर के रूप में हुई है। इस मामले में आरोपी उसका बॉयफ्रेंड टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28) बताया जा रहा है, जो पहले से ही जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर की दोपहर वेदिका और शीनू आजाद चौक स्थित एक बीयर बार में पहुंचे थे। दोनों ने खाना और शराब मंगवाई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। CCTV फुटेज में देखा गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने पहले वेदिका को थप्पड़ मारा और फिर शराब की बोतल से उसके सिर पर लगातार वार किए। हमले में वेदिका की आंख, होंठ और सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने घायल वेदिका को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी ने खून से सनी वेदिका को गले लगाया और कुछ देर खड़े रहने के बाद मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना बार में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने वेदिका को अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन 23 दिन बाद उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजन आजाद चौक थाना पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी पर हत्या की धारा लगाने की मांग की है। सीएसपी ईशू अग्रवाल ने बताया कि युवती की मौत के बाद मामले में धाराएं बढ़ाई जा रही हैं और अब आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!