BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, विहिप से जुड़े नेता गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़े नेता राजीव शर्मा को एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर शादी का वादा कर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने सरकंडा थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि राजीव शर्मा ने उससे विवाह करने का भरोसा दिलाया था। इसी विश्वास के चलते दोनों के बीच संबंध बने, लेकिन बाद में आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद महिला ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...