ChhattisgarhRaftaar News Cg

फाटक के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उरला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत ट्रेन से टकराने के कारण होना सामने आ रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है या आत्महत्या का। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत! बिलासपुर; शिक्षक सिर्फ पढ़ाएं नहीं, संस्कार भी गढ़ें: कलेक्टर संजय अग्रवाल, दो दिन में लक्ष्य पूरा क... बिलासपुर; 3 से 6 हजार में कैसे चलेगा घर..वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कोटवारों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्... सीपत; खेल मैदान के नाम पर 1.30 लाख का भुगतान, काम नहीं होने का आरोप, सरपंच पर गबन के आरोप!