तांत्रिक क्रिया के नाम पर तिहरी हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार, सभी भेजे गए जेल……

कोबरा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में तांत्रिक क्रिया के नाम पर हुई तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर की सुबह स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों के शव उनके फार्महाउस में मिले थे। जांच में पता चला कि एक रात पहले बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में तांत्रिक पूजा कराई गई थी। आरोप है कि बिलासपुर निवासी बैगा राजेन्द्र कुमार ने 5 लाख रुपये लेकर तांत्रिक क्रिया के जरिए 2.5 करोड़ रुपये बनाने का लालच दिया था। इसी अंधविश्वास में तीनों पूजा में शामिल हुए। पूजा के दौरान बैगा ने तीनों को एक-एक कर कमरे में बुलाकर अंदर बंद किया। कुछ समय बाद जब दरवाजा खोला गया तो तीनों की मौत हो चुकी थी। जांच में पता चला कि सभी को रस्सी से गला दबा कर मार डाला, फिर आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे घटना में प्रयोग की गई सामग्री भी बरामद की गई। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
