BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट, CCTV में कैद बदमाश…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर एक पेट्रोल पंप में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जाली–बेलतरा मार्ग पर ठाकुर रेस्टोरेंट के सामने स्थित बीबी पेट्रोल पंप पर 11 और 12 जनवरी की दरम्यानी रात तीन अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूट को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बाइक से पहुंचे तीनों बदमाशों ने पहले पेट्रोल भरवाया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट की और देशी कट्टा दिखाकर काउंटर में रखे करीब 28 हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद से हाईवे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...