BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोटा रेंज में वन संपदा चोरी का खुलासा, आदतन तस्कर फिर पकड़ा गया….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। वन विभाग को लंबे समय से कोटा रेंज क्षेत्र में अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी कड़ी में सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन से जंगल से काटी गई लकड़ी का परिवहन कर रहा है। सूचना मिलते ही वन अमले ने योजना बनाकर घेराबंदी की और मौके पर अनिल श्रीवास को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सामने आया कि आरोपी लकड़ी की चोरी और ढुलाई के लिए पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर रहा था। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अनिल श्रीवास पहले भी वन अपराध में पकड़ा जा चुका है। कुछ माह पहले बेलगहना फॉरेस्ट विभाग ने उसे इसी तरह के मामले में जेल भेजा था। जमानत पर बाहर आने के बाद भी उसने दोबारा जंगल को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त सामग्री और वाहन विभाग की अभिरक्षा में रखे गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...