ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में करंट से ठेका कर्मी की मौत, बिजली लाइन सुधारते वक्त हादसा…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती धरमपुर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ठेका कर्मी लाइनमैन सतीश अग्रवाल की बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सतीश चलती हुई लाइन में तार सुधारने के लिए खंभे पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही सतीश वहीं पर बेहोश होकर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कोरबा जिले में बिजली लाइन की चपेट में आने से यह दूसरी मौत है। इससे पहले भी कई घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है, जिससे बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...