BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; टेस्ट ड्राइव का बहाना बनाकर बाइक ले उड़ा युवक, OLX पर खरीदार बनकर रचा था पूरा प्लान, पुलिस जांच में जुटी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकण्डा के महामाया चौक क्षेत्र से टेस्ट ड्राइव के बहाने कीमती बाइक चोरी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX के माध्यम से बेचने-खरीदने की प्रक्रिया एक बार फिर अपराधियों के निशाने पर आ गई है। जानकारी के अनुसार, सरकण्डा निवासी राहुल मिश्रा अपनी बाइक CG 10 BF 5144 को बेचने के लिए OLX पर जानकारी अपलोड किए हुए थे। इसी दौरान एक युवक ने रतन गुप्ता नाम बताकर उनसे संपर्क किया और वाहन देखना चाहा। निर्धारित जगह पर राहुल पहुंचे तो वहां संदिग्ध युवक Rapido बाइक से आया था। बाइक चला रहा व्यक्ति रौशन नाम का बताया गया। बातचीत के दौरान कथित खरीदार ने टेस्ट ड्राइव पर बाइक लेने की इच्छा जताई। राहुल ने भरोसा कर उसे बाइक दे दी, लेकिन युवक उसे लेकर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। घटना 21 नवंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे की बताई गई है। इसके बाद से आरोपी द्वारा दिए गए दोनों मोबाइल नंबर कभी बंद और कभी चालू मिल रहे हैं, लेकिन कॉल उठाया नहीं जा रहा है। इससे पीड़ित को बाइक चोरी की आशंका हुई। पीड़ित राहुल मिश्रा ने पूरी घटना की शिकायत सरकण्डा थाने में दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज भी तलाशे जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...