ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

AAP सरपंच हत्याकांड, अमृतसर में हत्या कर रायपुर में छिपे थे शूटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों शूटरों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी पंजाब से फरार होकर रायपुर में अपने रिश्तेदार के घर में छिपे हुए थे। तकनीकी इनपुट और लोकेशन ट्रेस के जरिए पंजाब पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आरोपी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित ऋषभ अपार्टमेंट में मौजूद हैं। इसके बाद पंजाब और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को छापेमारी कर शूटर सुखराज और कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर ले जाया गया है। रायपुर पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। साथ ही हत्या की साजिश, गैंग नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। दरअसल, 4 जनवरी को पंजाब के तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के सरपंच जरमल सिंह की अमृतसर के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान दो बदमाश उनके पास आए और बेहद करीब से सिर में गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हत्या का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों शूटर बिना चेहरा ढके सरपंच के पास जाते और गोली मारकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि सरपंच पर पहले भी तीन बार जानलेवा हमला हो चुका था। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें गैंगस्टर डोनी बल और प्रभ दासुवाल सहित अन्य बदमाशों ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। पुलिस इस पोस्ट और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!