ChhattisgarhRaftaar News Cg

कुएं में गिरे चार हाथियों का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की तत्परता से टली बड़ी घटना, देखें वीडियो…..

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र के ग्राम हरदी में एक कुएं में चार हाथी गिर गए, जिनमें एक शावक भी शामिल था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कुएं के पास मिट्टी काटकर रास्ता बनाया, जिसके जरिए सभी हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पूरे अभियान के दौरान वनकर्मियों और पुलिस ने सतर्कता बरती, जिससे किसी तरह की जन-धन की हानि नहीं हुई। सफल रेस्क्यू के बाद सभी हाथी सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौट गए। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...