ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील जश्न…बार बालाओं के डांस और शराब पार्टी का वीडियो वायरल, विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में कथित तौर पर बार बालाओं के अश्लील डांस और शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में रेस्ट हाउस के अंदर खुलेआम नियमों की अनदेखी करते हुए जश्न मनाया जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन इसके सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पर्यटन स्थल की गरिमा से जुड़े इस रेस्ट हाउस में हुई गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकारी भवनों का इस तरह दुरुपयोग बेहद शर्मनाक है और इससे पर्यटन स्थल की छवि को नुकसान पहुंचा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि मामला उजागर होने के बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विभाग की चुप्पी अब खुद सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और सरकारी रेस्ट हाउसों की निगरानी व्यवस्था को सख्त करने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में गरियाबंद जिले में अश्लील कार्यक्रम के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की थी। ऐसे में कुमली वाटरफॉल रेस्ट हाउस का यह मामला प्रशासन के लिए एक नई चुनौती बन गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...