BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर: स्कूल में बच्चों से ट्रांसफार्मर खिंचवाया, मासूमों की जान से खिलवाड़..वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल चनाडोंगरी से लापरवाही की हद पार करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में स्कूली बच्चे भारी-भरकम ट्रांसफार्मर को रस्सी के सहारे खींचते हुए नजर आ रहे हैं। यह ट्रांसफार्मर इतना वजनी था कि इसे खींचना वयस्कों के लिए भी मुश्किल होता, लेकिन मासूम छात्रों से यह खतरनाक कार्य करवाया गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह बच्चों की सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ है और स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही का उदाहरण है। ट्रांसफार्मर जैसे बिजली से जुड़े उपकरण कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। यदि रस्सी टूट जाती या ट्रांसफार्मर बच्चों पर गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अभिभावकों और ग्रामीणों ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल शिक्षा का मंदिर है, न कि बच्चों से जोखिम भरे काम करवाने का स्थान। घटना पर शिक्षा विभाग पर भी गंभीर सवाल उठे हैं कि बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों और दिशानिर्देशों का पालन क्यों नहीं हो रहा। फिलहाल, विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...