ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; सिलेंडर से भरी पिकअप में भीषण विस्फोट, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, एक-एक कर फटने लगी सिलेंडर…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महासमुंद जिले में सोमवार को नेशनल हाईवे-53 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस सिलेंडरों से भरी एक पिकअप वाहन में अचानक जोरदार धमाका हो गया। देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया और सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे। यह खतरनाक घटना सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के छुईपाली गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चलती पिकअप में पहले आग लगी और कुछ ही पलों में धमाका हो गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने फुर्ती दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विस्फोट के बाद हाईवे के आसपास का इलाका दहल उठा। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा। सिलेंडरों के फटने की आवाज से लोग सहम गए और सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। आसपास मौजूद लोगों ने इस भयावह घटना के वीडियो भी बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि पिकअप में आग कैसे लगी और सिलेंडर विस्फोट की असली वजह क्या थी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!