ChhattisgarhRaftaar News Cg

NH-43 पर दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, दोनों चालकों की मौके पर मौत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जशपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। काईकछार के पास दो भारी मालवाहक ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन पूरी तरह पिचक गए और दोनों चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे, जिससे चालकों को बाहर निकालना काफी मुश्किल हो गया। इसके बाद कटर मशीन की मदद से ट्रकों को काटा गया और काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। तेज रफ्तार को भी दुर्घटना की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक में कोयला (हार्ड कोक) लोड था, जो झारखंड के बालूमात से छत्तीसगढ़ के कोरबा या चांपा की ओर जा रहा था। इस ट्रक का नंबर CG 12 DU 6971 है। वहीं दूसरा ट्रक मक्का दाना लेकर छत्तीसगढ़ से झारखंड के हजारीबाग की ओर जा रहा था, जिसका नंबर JH 09 BJ 9624 बताया गया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले चालकों की पहचान भी हो गई है। हार्ड कोक लोड ट्रक के चालक का नाम निलेश केरकेट्टा उर्फ निलेश लकड़ा (30 वर्ष) था, जो जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ओढका गांव का रहने वाला था। वहीं दूसरे ट्रक के चालक की पहचान अमित सोनी (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो झारखंड के हजारीबाग/धनबाद क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकलवाया। दोनों चालक केबिन में फंसे मिले, जिन्हें कटर मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल जशपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तेज रफ्तार, कोहरा व सड़क की स्थिति समेत सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....