ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने मारी स्कूटी को टक्कर, युवक और मासूम की मौत…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में युवक और एक मासूम बच्चे की जान चली गई। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पुसौर थाना क्षेत्र के तेतला रोड पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1 बजे रामेश्वर निषाद (30 वर्ष) एक बच्चे के साथ स्कूटी से रायगढ़ से चंद्रपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे तेतला हाई स्कूल के पास पहुंचे, तभी चंद्रपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने लापरवाहीपूर्वक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे के हाथ और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस को मृतक युवक की जेब से वाहन के कागजात मिले, जिनसे उसकी पहचान रामेश्वर निषाद निवासी मिट्ठूमुड़ा के रूप में हुई। मृत बच्चे की उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है। वहीं कार चालक की पहचान श्रीकांत शर्मा निवासी रिसाली सेक्टर, भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक से पूछताछ जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...