ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 24 घंटे के भीतर तीन आत्महत्याएं; शादी की तैयारी कर रही युवती ने दी जान, पत्नी के चले जाने पर युवक ने फांसी लगाई, नशे के आदी शिक्षक ने भी की खुदकुशी..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 24 घंटों के भीतर आत्महत्या की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। तीनों मामलों में लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी निवासी 23 वर्षीय कलिका निषाद ने रविवार सुबह अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही लड़के वाले उसे देखने आए थे और रिश्ता तय कर दिया गया था। रविवार को लड़की के परिजनों को लड़के का घर देखने जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कुरूद भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

दूसरी घटना: पत्नी के किसी और के साथ जाने पर युवक ने दी जान…….

दूसरा मामला भी भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम खरतूली से जुड़ा है। यहां 30 वर्षीय झमेश्वर साहू ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ पचपेड़ी गांव चली गई थी। जब झमेश्वर को इस बात की जानकारी हुई, तो वह पत्नी से मिलने वहां गया। बाद में उसका शव गांव के तालाब किनारे पेड़ पर लटका हुआ मिला। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झमेश्वर की अपनी पत्नी से बात हुई थी या नहीं।

तीसरी घटना: नशे के आदी शिक्षक ने की आत्महत्या…..

तीसरी घटना कुरूद थाना क्षेत्र की है। ड्रीम सिटी निवासी टीकम चंद साहू एक शासकीय स्कूल में शिक्षक था और नशे का आदी था। 30 मई को उसने अपने पिता से शराब छोड़ने की बात कही थी और फिर पत्नी को अस्पताल जाने का बहाना बनाकर घर से निकला। शनिवार सुबह कन्हारपूरी रोड स्थित नहरपार के पास ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका हुआ देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। तीनों मामलों में पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चुरी भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इन आत्महत्याओं ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है और लोग मानसिक स्वास्थ्य तथा पारिवारिक तनाव को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...