BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस का एक्शन, गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा बेच रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.475 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही बिक्री के 790 रुपये नकद भी जप्त किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिलपहरी धान मंडी के पास पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद गुलाम मुस्तफरा (29 वर्ष), निवासी तोरवा, बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नशे के कारोबार पर आगे भी सख्ती जारी
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
